सीएम की पोस्ट पर दुष्यंत चौटाला का शायराना पलटवार , करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

सीएम की पोस्ट पर दुष्यंत चौटाला का शायराना पलटवार , करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

हरियाणा की राजनीति में सोशल मीडिया पर एक बार फिर सियासी तकरार बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की एक पोस्ट जहां दुष्यंत चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसा था। उनकी इस पोस्ट पर अब पूर्व डिप्टी सीएम ने शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए उन्हें करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए लिखा, हुड्डा और दुष्यंत दोनों आपस में अपने पेट के लिए लड़ रहे हैं, प्रदेश के लिए नहीं। सैनी के इस तंज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

_1724309262

दुष्यंत चौटाला ने सैनी के इस तंज का जवाब शायराना अंदाज में देते हुए कहा, वाक़िफ़ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से।" इस बयान के साथ दुष्यंत ने सीधा सैनी को चुनौती दी कि वे करनाल से चुनाव लड़ें और हरियाणा की जनता का सामना करें।

_1724309298

​​​​​​​दुष्यंत चौटाला की इस चुनौती के बाद करनाल विधानसभा सीट पर सियासी तापमान और बढ़ गया है। करनाल सीट पर पहले से ही सैनी के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बना हुआ है, और दुष्यंत की यह चुनौती इसे और भी कठिन बना सकती है। करनाल में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बदलते रुख के बीच सैनी के लिए यहां से चुनाव लड़ना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।

​​​​​​​हालांकि, सैनी के इस बयान पर अब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनकी चुप्पी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हुड्डा इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और यह सियासी तकरार किस दिशा में जाती है।

Latest News

6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार 6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार
डार्क अंडरआर्म्स कभी किसी को पसंद नहीं आते और ये आत्मविश्वास के लिए वरदान हो सकते हैं। डार्क अंडरआर्म्स कई...
पहलगाम हमले के बाद भारत पर 15 लाख साइबर अटैक
" न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा " ...आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल
Cannes Film Festival 2025: आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक, बॉलीवुड सितारों पर रहेगी नजर
सीजफायर के बाद पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल के एयरपोर्ट फिर से खुले
'यह आसान नहीं है..लेकिन...' विराट कोहली ने इमोशनल मैसेज के साथ टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा
जंगबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित