पंजाब सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
By PNT Media
On
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा-फेरबदल किया है। 10 अधिकारियों के तबादले किए है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह को हटा कर उनकी जगह अब वरुण शर्मा को एसएसपी नियुक्त किया गया है। जबकि नानक सिंह डीआईजी पटियाला रेज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं विजिलेंस चीफ के पद से कुछ समय पहले हटाए गए वरिंदर कुमार को नियुक्ति दे दी गई है। उन्हें स्पेशल डीजीपी पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिश्नर नियुक्ति किया गया है। इसी तरह आरके जायसवाल को एडीजीपी एनआरआई लगाया है।
वहीं कुलदीप सिंह चहल डीआईजी तकनीकी की जिम्मेदारी संभालेगे। इसी तरह प्रवीण कुमार को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब और विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।




Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 13:39:16
LUDHIANA: Famous Punjabi singer Kamaljit Singh Grewal, widely known as Kamal Grewal—who shot to fame with the hit song "Ik...
