जिला प्रशासन के प्रयास को सफलता मिली, बीपीसीएल लालड़ू डिपो से आपूर्ति सेवाएं बहाल

जिला प्रशासन के प्रयास को सफलता मिली, बीपीसीएल लालड़ू डिपो से आपूर्ति सेवाएं बहाल

डेराबस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 02 जनवरी 2024: भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के लालड़ू प्लांट से तेल और रसोई गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के जिला प्रशासन साहिबजादा अजीत सिंह नगर के प्रयासों को देर शाम सफलता मिल गई।      इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रीमती आशिका जैन ने बताया […]

डेराबस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 02 जनवरी 2024:

भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के लालड़ू प्लांट से तेल और रसोई गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के जिला प्रशासन साहिबजादा अजीत सिंह नगर के प्रयासों को देर शाम सफलता मिल गई।

     इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रीमती आशिका जैन ने बताया कि टैंकर ऑपरेटरों की हड़ताल से उत्पन्न बाधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही कड़ी मेहनत कर रहा है। एसडीएम डेराबस्सी, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और एएसपी डेराबस्सी सुश्री दर्पण अहलूवालिया सक्रिय रूप से टैंकर ऑपरेटरों को जिले में परिचालन शुरू करने के लिए मना रहे थे। अंत में, वे (टैंकर ऑपरेटर) जिला प्रशासन से सहमत हुए और तेल और एलपीजी परिवहन के लिए मान गए।

      उन्होंने कहा कि यह डिपो पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा के कुरूक्षेत्र, हिसार और रोहतक जिलों में भी सप्लाई करता है।

     उपायुक्त ने जिलेवासियों को तेल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले में ईंधन एवं रसोई गैस की आपूर्ति बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

     उन्होंने जिलेवासियों से इन आवश्यक वस्तुओं के अनावश्यक भंडारण के पीछे न भागने की अपील करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें पेट्रोल पंपों पर अराजकता जैसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए।

      उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के मुताबिक शहरवासियों को तेल और रसोई गैस लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

     उन्होंने आगे कहा कि दवा और दूध जैसी अन्य जरूरी आपूर्ति भी बंद नहीं होने दी जाएगी।

Tags:

Latest News

क्या समय रैना के शो पर लगेगा बैन? AICWA ने अमित शाह और अश्विनी वैष्णव को लिखा लेटर क्या समय रैना के शो पर लगेगा बैन? AICWA ने अमित शाह और अश्विनी वैष्णव को लिखा लेटर
स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से चर्चित हुए समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ‘इंडियाज...
पंजाब के अमरूद बाग घोटाले का आरोपी काबू
कारण बताओ नोटिस का अनिल विज ने आठ पन्नों में दिया जवाब
अवैध अप्रवासियों के बाद अब अमेरिका में छिपे गोल्डी बरार समेत भारत के इन 10 गैंगस्टरों की होगी गिरफ्तारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चला शुभमन गिल का बल्ला, जड़ दिया शतक ,बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
'EVM से मत हटाना डेटा', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को आदेश
राष्ट्रपति मूर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, अक्षयवट और श्री बड़े हनुमान जी का किया दर्शन