भारत की बात पूरी दुनिया सुनती है - चांसलर

भारत की बात पूरी दुनिया सुनती है - चांसलर

प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया में हैं। रात में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत के बाद मोदी सुबह ऑस्ट्रिया के पीएम आवास पहुंचे। यहां उनका सेरेमोनियल वेलकम हुआ। मोदी ने विजिटर्स बुक में दस्तखत किए। इस दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर उनके साथ रहे। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

gselfa-awae6p2e_1720558198

इस दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसकी आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाती है। भारत का भरोसेमंद पार्टनर होने के साथ ऑस्ट्रिया भी यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण हल चाहता है।' वहीं, मोदी ने इस कहा कि यूक्रेन संकट का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। उन्होंने आतंकवाद की भी कड़ी निंदा की।

पीएम मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा- मुझे खुशी है कि तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी ये यात्रा ऐतिहासिक और विशेष दोनों है।

41 साल के बाद किसी भारतीय पीएम ने यहां का दौरा किया। ये सुखद संयोग है कि यात्रा उस समय हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों को 75 साल पूरे हुए। इससे पहले ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कार्ल नेहमर ने कहा कि भारत ब्रिक्स का फाउंडिंग मेंबर है। ग्लोबल साऊथ का प्रमुख सदस्य है ​​​​​​।

Latest News

कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा
हरियाणा के निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा किरण चौधरी के कांग्रेस में रहते हुए उसके पक्ष में वोट डालने...
पंजाब-हिमाचल पुलिस ने 3 महीने में पकड़े 346 तस्कर ,220 पर FIR
पीएम मोदी ने क्यों ठुकराया था ट्रंप का न्योता? किया खुलासा
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में कर डाली सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु महिला को पति के हस्ताक्षर लेने की आवश्यकता नहीं: उच्च न्यायालय
लुधियाना में उपचुनाव की वोटिंग हुई खत्म , 50 % से भी कम हुआ मतदान
रोज योग करेंगे तो मिलेंगे ये फायदे, तन और मन दोनों बनेंगे हेल्दी