AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन ' कहा' CM दफ्तर से भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें

AAP विधायकों का CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन ' कहा' CM दफ्तर से भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें

दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष (AAP) ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आते ही सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई हैं।

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा की मानसिकता सिख और दलित विरोधी है। उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं। दरअसल, सोमवार सुबह आतिशी ने CM रेखा गुप्ता से उनके चैंबर में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने ये आरोप लगाया और मुद्दा सदन में उठाया है।

प्रवेश वर्मा ने कहा- आप दा वालों का एक ही काम है दिल्ली में विकास नहीं करना। उनके पास 10 साल का समय था। लेकिन उन्होंने दिल्ली में हालात खराब कर दिए। आज भी उन्होंने सदन की पवित्रता को ठेस पहुंचाई।

इधर, सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के साथ AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप विधायकों ने कहा- भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें।

WhatsApp Image 2025-02-24 at 5.02.38 PM

Read Also : 12 सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से पंजाबी टीचरों की भर्ती खत्म कर दी है - मनजिंदर सिरसा

CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी। दिल्ली विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा।

 

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने