शरीर में हो जाए इस विटामिन की कमी तो, शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है जानिए कैसे करे बचाव
By PNT Media
On
Biotin deficiency remedy
Biotin deficiency remedy
हमारे शरीर में सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स का अपना अलग-अलग काम होता है। जिनकी कमी हो जाने से शरीर में अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही 1 महत्वपूर्ण विटामिन का नाम है बायोटिन जिसे विटामिन-बी7 के नाम से भी जाना जाता है। यदि इसकी कमी हमारे शरीर में हो जाए तो इसका असर हमारी आंखों और त्वचा पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि शरीर में विटामिन-बी7 की कमी को हमें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Read also: राज्य में अत्याधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की मुहिम जारी
विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी के लक्षण –
- बालों का झड़ना।
- आंखों का रंग लाल रहना।
- नाक और मुंह के आसपास पपड़ी जमना।
- त्वचा पर लाल दाने होना।
- नाखूनों का कमजोर होना।
विटामिन-बी7 (बायोटिन) की पूर्ति के लिए फूड्स-
- नट्स और सीड्स- नट्स और सीड्स यानी मेवा और बीज विटामिन-बी7 (बायोटिन) के अच्छे स्रोत माने जाते है। इसके लिए आप बादाम, तिल और सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते है।
- शकरकंद- फाइबर और मिनरल्स से भरपूर शकरकंद कैरोटिनॉइड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी7 (बायोटिन) की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है। यदि आप शकरकंद का सेवन उबालकर या रोस्ट करके करते हैं, तो इसस आपकी विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी तेजी से पूरी हो जाएगी।
- पालक- सर्दी के मौसम में भरपूर खाया जाने वाला पालक भी विटामिन-बी7 (बायोटिन) का 1 अच्छा स्रोत है। आपको बता दे कि पालक को आयरन का स्रोत कहा जाता है, लेकिन पालक में विटामिन, खनिज और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते है जो इसे एक सुपरफूड बनाते है।
Biotin deficiency remedy
Related Posts
Latest News
03 Nov 2026 16:35:31
New Delhi: Jagtar Singh Hawara, a convict serving a life sentence in the assassination case of former Punjab Chief Minister...
