हरियाणा में आंधी-बूंदाबांदी, पंजाब में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आंधी-बूंदाबांदी, पंजाब में बारिश का अलर्ट

लगातार गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा और पंजाब के लोगों को बूंदाबांदी और आंधी ने राहत दी है। आज भी हरियाणा के 36 शहरों में आंधी का अलर्ट है। इस दौरान बादल छाने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी आसार हैं।

 

8b8502d2-ccfc-4693-ac50-05e17a666146

वहीं, पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे।

बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आंधी से पेड़ टूटने, खंभे गिरने और लोगों के चोटिल होने की सूचना है।

पंजाब के लुधियाना में बीती रात तेज आंधी से पेड़, खंभे और ईंटें गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक महिला के सिर पर ईंट गिरने से उसका गंभीर चोट आई। वहीं, बरनाला में ट्राइडेंट फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग तेज हवा के कारण ज्यादा फैल गई, जिससे लाखों का नुकसान होने की सूचना है।

उधर, मोहाली में जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित ऑक्सफोर्ड सोसाइटी का एक बड़ा बिलबोर्ड गिर गया। इसके नीचे दबकर 5 कारें टूट गईं। इसके अलावा पटियाला में आंधी से एक खंभा गिरने से एक पत्रकार अविनाश कंबोज की मौत हो गई।

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने