फतेहाबाद में होंडा सिटी को सेंट्रो ने मारी टक्कर:2 भाइयों की मौत: 3 अन्य घायल
By PNT Media
On
Haryana Fatehabad Road Accident
Haryana Fatehabad Road Accident
फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में शनिवार देर रात हिसार रोड पर 2 कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें 2 भाइयों की मौत हुई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हिसार के गांव कुलेरी निवासी छोटू राम (50) की तबीयत खराब थी। उन्हें दवा दिलवाने के लिए उनके भाई गिरधारी लाल (54) और तीन अन्य कपूर, धारा व ईश्वर होंडा सिटी कार में सवार होकर भूना की तरफ आ रहे थे।
जब वे हिसार रोड पर गोशाला के सामने रजबाहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक सेंट्रो कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटू राम और गिरधारी लाल की मौत हो गई। जबकि, बाकी तीनों घायल हो गए। घायलों का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जारी है।
Haryana Fatehabad Road Accident
Latest News
04 Nov 2026 18:10:49
New Delhi: In a significant development for the Indian Armed Forces, the Agnipath Scheme has been revised to allow Agniveers...
