अनिल विज ने लोगों की समस्याएं सुनने से किया इनकार क्या में अपने हलके की सुनता हूं

अनिल विज ने लोगों की समस्याएं सुनने से किया इनकार क्या में अपने हलके की सुनता हूं

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने दूसरे जिलों के लोगों की समस्याएं सुनने से इनकार कर दिया। अनिल विज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं।

तभी वहां कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से एक व्यक्ति आया और अपनी समस्या अनिल विज के सामने रखी। तभी अनिल विज ने कहा कि मैंने बाहर की समस्याएं सुननी बंद कर दी हैं। आप मुख्यमंत्री के पास जाओ, वो सभी की समस्याएं सुन रहे हैं। उनको जाकर सुनाओ। मैंने बंद कर दी, मैं अब अपने हलके की समस्याएं सुनता हूं।

मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार में गृह मंत्री रहते हुए अनिल विज हर शनिवार को जनता दरबार लगाते थे। प्रदेशभर से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अनिल विज के पास पहुंचे थे। लोगों को भी उम्मीद थी कि अनिल विज के समक्ष समस्या जाने के बाद उनका समाधान हो जाएगा

अनिल विज अपने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद तुरंत अधिकारियों को कॉल लगाते थे। अधिकारियों की कमी पाए जाने पर जमकर फटकार भी लगाते थे। साथ ही जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश देते थे।

WhatsApp Image 2024-10-29 at 3.12.11 PM

परिवहन विभाग का कार्यभार संभालते ही अनिल विज एक्शन में दिखे थे। 7 दिन पहले वह अंबाला, करनाल और पानीपत बस अड्‌डे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अंबाला कैंट बस स्टैंड पर रेड की। यहां बस स्टैंड में दुकानों के बाहर रखा सामान देखकर विज भड़क गए। उन्होंने पहले दुकानदारों को लताड़ लगाई। इसके बाद अव्यवस्था पाए जाने पर अड्‌डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

विज ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित अधिकारियों को बस स्टैंड की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए। मंत्री विज ने बस स्टैंड पर अनियमितताओं की जांच कराने के भी निर्देश दिए।

Latest News

कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा
हरियाणा के निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा किरण चौधरी के कांग्रेस में रहते हुए उसके पक्ष में वोट डालने...
पंजाब-हिमाचल पुलिस ने 3 महीने में पकड़े 346 तस्कर ,220 पर FIR
पीएम मोदी ने क्यों ठुकराया था ट्रंप का न्योता? किया खुलासा
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में कर डाली सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु महिला को पति के हस्ताक्षर लेने की आवश्यकता नहीं: उच्च न्यायालय
लुधियाना में उपचुनाव की वोटिंग हुई खत्म , 50 % से भी कम हुआ मतदान
रोज योग करेंगे तो मिलेंगे ये फायदे, तन और मन दोनों बनेंगे हेल्दी