हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

ओपी चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ। वे 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान जब चौटाला तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने 82 साल की उम्र में 10वीं-12वीं की परीक्षा पास की।

download (12)

आज शुक्रवार (20 दिसंबर) शाम तक उनका पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव चौटाला लाया जाएगा। कल सुबह 8 से 2 बजे तक उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। कल दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा फार्म सिरसा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon