जम्मू में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी

21 की मौत, 40 घायल; UP के: 90 तीर्थयात्री सवार

जम्मू में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी

जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 40 लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

go0vjozawaae5j3_1717063859

घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 90 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, "जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"


15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था।

बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया था।

Latest News

पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 'तटस्थ जांच' के...
पहलगाम हमला: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर कर दिए ध्वस्त
" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'