बाढ़ से तबाही से भड़का उत्तर कोरिया का तानाशाह , 30 अफसरों को चढ़ाया फांसी पर

बाढ़ से तबाही से भड़का उत्तर कोरिया का तानाशाह , 30 अफसरों को चढ़ाया  फांसी पर

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 30 हाई रैंकिंग अधिकारियों को फांसी दे दी है, जिन पर विनाशकारी बाढ़ को रोक पाने में नाकाम रहने का आरोप लगा था। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी चोसुन टीवी के मुताबिक उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के चलते बाढ़ में लोगों की जान गई। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उत्तर कोरिया के चागांग प्रांत में विनाशकारी बाढ़ के चलते 4 हजार लोग मारे गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने पार्टी के 20-30 प्रमुख व्यक्तियों को अगस्त के आखिर में एक ही समय में मार डाला। साथ ही चागांग प्रांत के बर्खास्त पार्टी सचिव कांग बोंग हून को भी पकड़ लिया गया है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन ने अधिकारियों से उन लोगों सख्ती से दंडित करने को कहा है, जो आपदा को रोकने की जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर पाए हैं।

बता दें कि जुलाई महीने में उत्तर कोरिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। हजारों की संख्या में घर बर्बाद हो गए। किम जोंग ने व्यक्तिगत तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया था।

111-2-5

केसीएनए के मुताबिक बच्चों, वृद्ध और विकलांग सैनिकों सहित 15,400 से ज्यादा लोगों को प्योंगयांग की फैसिलिटी में ठहराया गया है। किम जोंग उन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को फिर से बनाने में दो से तीन महीने लगेंगे। प्रभावित इलाके के कुछ हिस्सों को विशेष आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। 

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान