Heart Patients के लिए बेस्ट है यह 4 Smartwatches; जानें खासियत और कीमत
By PNT Media
On
Smartwatches for heart patients
Smartwatches for heart patients
आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल करते है। हालांकि, सभी के लिए वॉच को इस्तेमाल करने की जरूरतें अलग-अलग हो सकती है। किसी को हेल्थ फिटनेस से प्यार होने के कारण स्मार्ट वॉच पहनना पसंद है, तो कोई अपनी हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए वॉच पहनना पसंद करता है। जबकि, कुछ लोगों के लिए स्मार्ट वॉच इसलिए जरूरी है कि वो कॉलिंग समेत अन्य फीचर का इस्तेमाल कर सकें। वहीं, अगर आप उनमें से हैं जो अपनी सेहत के साथ खुद को फिट बनाए रखने के लिए वॉच अपनाना चाहते है, तो कुछ बेस्ट वॉच अपनी लिस्ट में एड कर सकते है।
Read also: डेविड वॉर्नर को SCG ने दिया एक खास तोहफा, याद रहेगी आखिरी पारी
- boAt Xtend Smartwatch Price in India
एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ boAt Xtend स्मार्ट वॉच मार्केट में उपलब्ध है। इसे हार्ट मरीजों के लिए बेस्ट माना जाता है। वॉच में 1.69 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा वॉच में स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, 14 स्पोर्ट्स मोड, मल्टीपल वॉच फेस, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटर और 5 एटीएम जैसे फीचर्स है। ये वॉच 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ आती है। - Fastrack FS1 Pro Smart Watch Price in India
इसमें 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो ऑलवेज ऑन सपोर्ट के साथ आता है। इस वॉच में सिंगल सिंक बीटी कॉलिंग, नाइट्रो फास्ट चार्जिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फास्ट्रैक FS1 प्रो वॉच की कीमत 2,799 रुपये है। - Apple Watch Series 9 Smartwatch Price in India
एप्पल वॉच सीरीज 9 का जीपीएस 41 मिमी कई तरह के फीचर्स के साथ आता है। अगर आपका बजट 50 हजार रुपये से ज्यादा का है तो आप एप्पल वॉच सीरीज 9 को खरीद सकते है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 41,900 रुपये में इस वॉच को बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो वॉच में ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन और वॉटर रेसिस्टेंट है। - Fire-Boltt Talk 2 Pro Ultra Price in India
फायर-बोल्ट टॉक 2 प्रो अल्ट्रा स्मार्टवॉच हार्ट मरीजों के लिए बेस्ट मानी जाती है। अगर आपका बजट 2000 रुपये से कम है तो आप फायर-बोल्ट टॉक 2 प्रो अल्ट्रा को खरीद सकते है। ऑनलाइन बाजार में इसकी कीमत 1,799 रुपये है। वॉच में 1.39 इंच का राउंड डिस्प्ले है, जो 500 एनआईटीएस ब्राइटनेस के साथ आता है।
Smartwatches for heart patients
Related Posts
Latest News
01 Nov 2026 17:04:22
In protest against the INDIA bloc's rally at Ramlila Maidan, the Bharatiya Janata Party (BJP) organized a nationwide 'Save Democracy,...
