मीत हेयर द्वारा पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नए साल का कैलेंडर जारी

मीत हेयर द्वारा पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नए साल का कैलेंडर जारी

चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाब की खेल प्राप्तियों के बारे में बताते हुए नए साल का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला […]

चंडीगढ़, 31 दिसंबर

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाब की खेल प्राप्तियों के बारे में बताते हुए नए साल का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दो कैलेंडर तैयार किए गए है, एक दीवार कैलेंडर और दूसरा टेबल कैलेंडर। खेल मंत्री द्वारा विशेष मुख्य सचिव सर्वजीत सिंह और पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा की उपस्थिति में कैलेंडर जारी किए गए।

खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों और खेल जगत को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के पास एक समृद्ध खेल विरासत है और पंजाबी खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपने खेल का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार खेलों में राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापिस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई खेल नीति के पहले ही साल में पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 72 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 20 पदक जीते।

खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अब तक चार पद्म भूषण, 24 पद्म श्री, चार खेल रत्न पुरस्कार, 129 अर्जुन पुरस्कार, 15 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 21 ध्यान चंद अवार्ड और पांच तेनजिंग नार्गे पुरस्कार जीते है। सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा ने जानकारी देते हुए कहा कि कैलेंडर का अनोखा पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वाले मार्च महीने, में सभी पुरस्कार विजेता महिला एथलीट शामिल है, और विश्व एथलेटिक्स दिवस वाले मई महीने, में सभी पुरस्कार शामिल है। एक परिवार में कई पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी है जैसे पिता-पुत्र, दो भाई, पति-पत्नी, चाचा-भतीजा आदि। इन सभी को कैलेंडर में विशेष स्थान दिया गया है।

Tags:

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन