भगवान किसी का एकाधिकार नहीं हो सकते : संधवां

भगवान किसी का एकाधिकार नहीं हो सकते : संधवां

चंडीगढ़, 21 जनवरीः पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कल अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम के पवित्र प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर समूह देश निवासियों को बधाई दी है।  पंजाब विधान सभा स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि सभी धर्म प्रत्येक के लिए सांझा होते हैं और कोई […]


चंडीगढ़, 21 जनवरीः

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कल अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम के पवित्र प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर समूह देश निवासियों को बधाई दी है। 

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि सभी धर्म प्रत्येक के लिए सांझा होते हैं और कोई भी व्यक्ति कभी भी परमात्मा पर एकाधिकार का दावा नहीं कर सकता। 

स. संधवां ने कहा, ‘‘भाजपा ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए श्री राम का नाम बरतने की कोशिश की है।’’ उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण काम है, जोकि हमारे संवैधानिक सिद्धांतों के साथ बिल्कुल ही मेल नहीं खाता। 

देश विदेश बसते समूह नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए स. संधवां ने सार्वभौमिक भाईचारे और सौहार्द के लिए अरदास करते हुये कहा कि बेशक प्रभु की याद को राजनैतिक मकसद की पूर्ति के लिए बरतने के अथक यत्न किये जा रहे हैं, परन्तु प्रभु भक्ति को किसी राजनैतिक भावनाओं के घेरे में कैद नहीं किया जा सकता। 

Tags:

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान