लुधियाना में पूर्व विधायक के बेटे की मौत:बीमारी के कारण अस्पताल में थे दाखिल
By PNT Media
On
लुधियाना के पूर्व विधायक और अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक का दिल्ली में निधन हो गया है। हरप्रीत को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हरप्रीत शिवालिक अपने पिता दर्शन सिंह शिवालिक के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। वह अक्सर अकाली दल की युवा गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।
पता चला है कि हरप्रीत को लीवर की बीमारी थी। हरप्रीत की मौत के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं हलका गिल के शिअद समर्थकों में भी शोक की लहर है।

हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उम्मीद है कि कल हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरप्रीत के अंतिम संस्कार में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आने की भी खबर है।
Related Posts
Latest News
02 Nov 2026 16:26:26
In a significant crackdown on the proliferation of illegal firearms in the National Capital Region (NCR), the Gurugram Police have...
