मोहाली में AAP विधायक के ठिकानों पर ED का छापा
By PNT Media
On
पंजाब के रियल एस्टेट कारोबारी और मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। ईडी की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही है। ईडी की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंचीं।

जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Read Also : सुखबीर बादल फ़िर से बने अकाली दल के प्रधान
Latest News
01 Nov 2026 17:04:22
In protest against the INDIA bloc's rally at Ramlila Maidan, the Bharatiya Janata Party (BJP) organized a nationwide 'Save Democracy,...
