महाराष्ट्र में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 23 नाम:पहली लिस्ट में जारी किए थे 48 नाम

महाराष्ट्र में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 23 नाम:पहली लिस्ट में जारी किए थे 48 नाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 23 नाम हैं। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 नामों का ऐलान किया था। पार्टी अब तक 71 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, राकांपा शरद गुट और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। 23 अक्टूबर को ही तीनों दलों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। 18 सीटें I.N.D.I.A. ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने MVA से पांच सीटों की मांग की है। आजमी ने कहा कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था, क्योंकि MVA पहले से ही बना हुआ है। अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। सपा भी गठबंधन में है, लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

मैंने पांच सीटों की घोषणा की है। MVA को सीटें मुझे देनी चाहिए। शरद पवार जी ने शनिवार दोपहर तक इंतजार करने के लिए कहा है। मैं इंतजार करूंगा, लेकिन अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

download (2)


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) यानी NCP (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 45 नाम थे। पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे रिश्ते में अजित पवार के भतीजे हैं। वहीं, अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से टिकट मिला है। 

MVA में शिवसेना (UBT) ने 23 अक्टूबर की शाम सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। इसमें 65 नाम थे। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन