हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो रोज करे ये 4 योगासन…
By PNT Media
On
Yoga for high BP
Yoga for high BP
हाई बीपी या हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है, जिससे आजकल काफी लोग जूझ रहे है। ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हो सकते है, जैसे गलत खानपान, खराब जीवनशैली, मोटापा, अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन, तनाव और धूम्रपान।
लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते है, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, नियमित रूप से योगाभ्यास करके भी हाई बीपी की समस्या को मैनेज किया जा सकता है।
- सेतुबंधासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़े।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहे।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़े।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाए।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहे। - अधोमुख श्वानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहे।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं। - उत्कटासन
इस आसन को करने से लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाए।
अपने पैरों की बीच दूरी बनाकर रखे।
अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं।
पैरों को घुटनों से मोड़ें और कूल्हों को नीचे की तरफ लाए।
इस अवस्था में आपका आकार कुर्सी जैसा बनेगा।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकते है। - बालासन
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाए।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दे।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करे।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाए।
आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते है।
Yoga for high BP
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 17:26:08
Whether you order at a drive-thru or dine at a sit-down restaurant, the pairing of a juicy burger with a...
