तुलसी की चाय में चुटकीभर मिलाकर पिएं 1 चीज; सर्दी की परेशानी हमेशा रहेगी दूर
By PNT Media
On
Tulsi turmeric tea benefits
Tulsi turmeric tea benefits
बदलते मौसम में कई तरह की परेशानियां होने की संभावना रहती है। इन परेशानियों में सर्दी-खांसी जुकाम की परेशानी सबसे ज्यादा प्रमुख है। सर्दी जुकाम होने के पीछे कई वायरल और बैक्टीरियल कारण हो सकते है। अगर इन दिनों सर्दी जुकाम की परेशानी से काफी ज्यादा परेशान है, तो घबराएं नहीं। आज हम आपको एक ऐसी चाय की रेसिपी बताएंगे, जिससे सर्दी जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस तुलसी की चाय में चुटकीभर हल्दी मिक्स करना है। इससे शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते है तुलसी और हल्दी से बनी चाय का सेवन करने से फायदे और इसकी रेसिपी क्या है?
Read also: डब्ल्यूटीओ के 70 से अधिक देश सेवा क्षेत्र में अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे…
- इम्यूनिटी मजबूत होती है
पानी में नमक डालकर नहाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करते है। - हार्ट हेल्थ को बढ़ावा
दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए तुलसी और हल्दी से बनी चाय का सेवन करे। तुलसी और हल्दी का मिश्रण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन में भी बढ़ावा दे सकती है। - सिरदर्द से राहत
सर्दी जुकाम की वजह से काफी ज्यादा सिरदर्द होता है। ऐसी स्थिति में तुलसी वाली चाय में चुटकीभर हल्दी को डालकर पिएं। इससे आपका सिरदर्द कम होता है। साथ ही यह तनाव, चिंता को भी कम कर सकता है। - पथरी का करे इलाज
किडनी स्टोन की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए भी तुलसी और हल्दी से बनी चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को भी दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह यूरिन के जरिए पथरी को बाहर कर सकता है। - कैसे तैयार करें तुलसी और हल्दी की चाय
तुलसी और हल्दी से बनी चाय का सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें, इसमें 10 से 15 तुलसी की पत्तियां डालें और फिर इसे करीब 2 से 3 मिनट के लिए उबाल ले। इसके बाद इसमें चुटकीभर हल्दी या फिर 1 इंच कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके डालें। इस खास चाय को पीने से सिरदर्द, खांसी जुकाम की परेशानी दूर रहती है।
Tulsi turmeric tea benefits
Related Posts
Latest News
03 Nov 2026 14:12:20
A crucial meeting of the Haryana Cabinet will be held today at 11 AM under the chairmanship of Chief Minister...
