CM सैनी का कांग्रेस पर तंज, बोले " विपक्ष अपना नेता ढूंढे "

CM सैनी का कांग्रेस पर तंज, बोले

हरियाणा में विधानसभा सत्र 3 दिन का रहेगा। आज चंडीगढ़ में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि विधानसभा का यह सत्र 13, 14 और 18 नवंबर का रहने वाला है।

इस बैठक में CM सैनी के अलावा स्पीकर हरविंदर कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी शामिल थे।

मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बयान में विपक्ष पर भी हमला बोला। हरियाणा में अब तक विपक्ष का नेता न चुने जाने को लेकर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चुनना विपक्ष का काम है। वह कब तक चुनेंगे, यह उनका मामला है।

download (24)

वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार को लेकर नायब सैनी ने कहा कि वह पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। देश के लोगों ने PM मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र की जनता भी PM मोदी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। कांग्रेस झूठ का प्रचार करती है, लोगों ने कांग्रेस के झूठ को देख लिया है।इधर, हरियाणा में पराली जलाने समेत किसानों के मुद्दे पर CM सैनी ने कहा कि हमारे किसान इतनी पराली नहीं जलाते हैं। हमने किसानों को समझाया भी है। किसानों को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स की जरूरत है। वह किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इसके अलावा आज विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक होगी। स्पीकर हरविंदर कल्याण सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक विधानसभा सचिवालय में होगी।

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान