आतंकी लंडा का साथी गिरफ्तार ! 32 कैलिबर पिस्तौल समेत 5 कारतूस बरामद

आतंकी लंडा का साथी गिरफ्तार ! 32 कैलिबर पिस्तौल समेत 5 कारतूस बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके के एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 कैलिबर की पिस्तौल और 05 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान सुखचैन उर्फ ​​भुजिया के रूप में हुई है।

वह भीखी मानसा में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपने विरोधी गिरोह के लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके अलावा और कितने लोग इसमें शामिल थे।

GkOMLLvXQAAtWo2

Read Also : 'संगम का पानी पीने लायक', CM योगी ने फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट को बदनाम करने वाला प्रचार बताया

आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा हरिके कनाडा में बैठ कर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है। विदेश में बैठ उसने पहले मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और फिर तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर RPG अटैक करवा दिया। आतंकी गतिविधियां बढ़ते हुए देख NIA ने उस पर 15 लाख रुपए का इनाम भी रखा है।

Related Posts

Latest News