वित्त मंत्री ने शाम दास खन्ना के निधन पर शोक प्रकट किया

वित्त मंत्री ने शाम दास खन्ना के निधन पर शोक प्रकट किया

चंडीगढ़, 13 मार्च पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाबी जागरण के न्यूज एडीटर श्री सुशील खन्ना के पिता और हिंद समाचार के पूर्व न्यूज एडीटर श्री शाम दास खन्ना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में स. चीमा ने श्री शाम दास खन्ना द्वारा हिंद समाचार […]

चंडीगढ़, 13 मार्च

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाबी जागरण के न्यूज एडीटर श्री सुशील खन्ना के पिता और हिंद समाचार के पूर्व न्यूज एडीटर श्री शाम दास खन्ना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में स. चीमा ने श्री शाम दास खन्ना द्वारा हिंद समाचार के न्यूज एडीटर के तौर पर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उन्होंने श्री सुशील खन्ना द्वारा एक पत्रकार के तौर पर अपने पिता की विरासत को जारी रखते हुए आम लोगों को गंभीर मुद्दों के बारे में अवगत करवाने के लिए निभाई जा रही भूमिका का भी जिक्र किया।

वित्त मंत्री ने श्री सुशील खन्ना और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन को खोना एक गहरी और दर्दनाक अनुभूति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tags:

Related Posts

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने