पंजाब में गरीबों को बांटे जाने वाले चावल में घोटाला
चावल से भरे 2 ट्रक और 3 आरोपी गिरफ्तार
By PNT Media
On
पंजाब में गरीबों को चावल बांटने में घोटाले का मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में 1.55 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में विजिलेंस ने 1138 बोरियों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ही विजिलेंस ब्यूरो पूरी तरह सक्रिय हो गया था। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पुलिस भर्ती के नाम पर 102 लोगों से ठगी करने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। अब विजिलेंस ने इसका खुलासा किया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मामला कहां दर्ज किया गया है। जल्द ही सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Related Posts
Latest News
13 Aug 2026 15:55:33
Popularly known as the "Singham" of Indian bureaucracy, Tukaram Mundhe (IAS) is one of Maharashtra’s most recognizable and resolute civil...
Fatal BMW Crash Near Delhi Airport: 48-Year-Old Woman Killed, Severe Traffic Chaos Near T-3 Terminal
