अरनीवाला और सनेटा में नयी अनाज मंडियां बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

अरनीवाला और सनेटा में नयी अनाज मंडियां बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

चंडीगढ़, 4 जनवरी:  पंजाब कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उपयुक्त जगह मुहैया करवाना यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के गाँव सनेटा और फाजिल्का जिले के गाँव अरनीवाला शेख सुभान में दो नयी अनाज मंडियां बनाई जाएंगी।   […]

चंडीगढ़, 4 जनवरी:

 पंजाब कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उपयुक्त जगह मुहैया करवाना यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के गाँव सनेटा और फाजिल्का जिले के गाँव अरनीवाला शेख सुभान में दो नयी अनाज मंडियां बनाई जाएंगी।  

 यहाँ किसान भवन में पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. खुड्डियां ने बताया कि अरनीवाला में दाना मंडी 12 एकड़, जबकि सनेटा में मंडी 5 एकड़ क्षेत्रफल में बनाई जायेगी। बताने योग्य है कि मौजूदा समय में राज्य में कुल 1872 अनाज मंडियां हैं।  

 कैबिनेट मंत्री ने पंजाब मंडी बोर्ड के ज्वाइंट सचिव को इन अनाज मंडियों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।  

 उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को सुविधाएं देने के साथ-साथ अन्नदाता की भलाई को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।  

 इस मौके पर विधायक एस.ए.एस. नगर कुलवंत सिंह, विधायक जलालाबाद जगदीप कम्बोज़ गोल्डी और विधायक शुतराना कुलवंत सिंह बाज़ीगर, विशेष मुख्य सचिव कृषि श्री के.ए.पी. सिन्हा, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड मिस अमृत कौर गिल, अतिरिक्त सचिव कृषि राहुल गुप्ता, पंजाब मंडी बोर्ड के ज्वाइंट सचिव श्रीमति गीतिका सिंह और मंडी बोर्ड के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने