कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की हाजिऱी में राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की हाजिऱी में राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़, 15 मार्च: पंजाब राज्य महिला आयोगके नव-नियुक्त चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया।   इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं […]

चंडीगढ़, 15 मार्च:

पंजाब राज्य महिला आयोगके नव-नियुक्त चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया।  

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर श्रीमती राज लाली गिल बखूबी अपनी जि़म्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं के बीच एक पुल के तौर पर काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने राज लाली गिल को बधाई देते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि राज्य में औरतों की भलाई सम्बन्धी स्कीमों को लागू करके औरतों की भलाई को यकीनी बनाऐंगे।  

श्रीमती राज लाली गिल ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी जि़म्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने पद संभालते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से उनकी ड्यूटी औरतों की भलाई के लिए लगाई गई है। इस ड्यूटी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। 

जि़क्रयोग्य है कि राज लाली गिल एस.ए.एस. नगर के निवासी हैं और वह काफ़ी लम्बे अरसे से औरतों की भलाई के लिए एन.जी.ओज़ के साथ जुड़े हुए हैं। 

इस मौके पर हरचन्द सिंह बस्र्ट, जनरल सैक्रेट्री पंजाब, चेयरमैन मंडी बोर्ड, नरिन्दर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिल्कफैड, प्रभजोत कौर चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड मोहाली, सुखजिन्दर सिंह काऊणी चेयरमैन, मंगल सिंह जालंधर चेयरमैन, आम्म प्रकाश सिंह बबलू चेयरमैन, मनजीत सिद्धू और नामी कलाकार करमजीत अनमोल मौजूद थे।  

Tags:

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने