डॉ. बलजीत कौर द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश

डॉ. बलजीत कौर द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश

चंडीगढ़, 8 फरवरी:   सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश दिए हैं।   सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नतियाँ जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और […]

चंडीगढ़, 8 फरवरी:  

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नतियाँ तेज़ी से पूरा करने के आदेश दिए हैं।  

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नतियाँ जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आदेश दिए कि विभाग में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर से सीनियर सहायक, आँगनवाड़ी वर्करों से सुपरवाइजऱ और सुपरवाइजऱ से सी.डी.पी.ओ के पदोन्नति के लम्बित मामलों को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाया जाए।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नतियाँ दी जा रही हैं, जिससे कर्मचारी अधिक उत्साह से अपनी सेवाएं निभा सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों की भलाई और समयबद्ध सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।  

इस मौके पर विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर डॉ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर,  डिप्टी डायरैक्टर स. सुखदीप सिंह झज्ज और स. अमरजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन