सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बी.डी.पी.ओ. तुरंत प्रभाव से निलंबित

सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बी.डी.पी.ओ. तुरंत प्रभाव से निलंबित

चंडीगढ़, 13 जनवरी: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर विभाग ने ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। निलंबन […]

चंडीगढ़, 13 जनवरी:

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर विभाग ने ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फ़िरोज़पुर होगा।

इसी दौरान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।

Tags:

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon