पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत:कमरे में थे अकेले

पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत:कमरे में थे अकेले

पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई।

DCP जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

WhatsApp Image 2025-01-11 at 10.42.40 AM

उनका पोस्टमॉर्टम DMC अस्पताल में ही हो रहा है। इसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

आज दोपहर 3 बजे लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM भगवंत मान ढाई बजे गोगी के घर पहुंचेंगे। उधर, लुधियाना की पॉश मार्केट घुमार मंडी को बंद रखा गया है।

मौत से पहले AAP विधायक गुरप्रीत गोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा था। गोगी ने कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब के हक क्यों नहीं दे रही। रुलर डेवलपमेंट फंड (RDF) अभी तक नहीं दिया। किसान सड़कों पर बैठे हैं, इनको उनका कोई फिक्र नहीं है। हम पंजाब की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। नशे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। हम पंजाब को रंगला पंजाब बनाने जा रहे हैं।

 

Latest News

6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार 6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार
डार्क अंडरआर्म्स कभी किसी को पसंद नहीं आते और ये आत्मविश्वास के लिए वरदान हो सकते हैं। डार्क अंडरआर्म्स कई...
पहलगाम हमले के बाद भारत पर 15 लाख साइबर अटैक
" न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा " ...आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल
Cannes Film Festival 2025: आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक, बॉलीवुड सितारों पर रहेगी नजर
सीजफायर के बाद पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल के एयरपोर्ट फिर से खुले
'यह आसान नहीं है..लेकिन...' विराट कोहली ने इमोशनल मैसेज के साथ टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा
जंगबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित