पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP

पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP

AAP Punjab Lok Sabha Elections 

AAP Punjab Lok Sabha Elections 

पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अंदरूनी तौर पर AAP ने पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 40 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। किसी सीट पर 2 तो किसी पर 4 विकल्प भी रखे गए हैं।

आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी है। इस मीटिंग में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ पंजाब के CM भगवंत मान और कई सीनियर नेता मौजूद थे।

AAP इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में भी रखेगी। पंजाब CM भगवंत मान पहले ही 13-0 से जीतने की बात कह चुके हैं। वह लगातार अलग चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।

हर सीट पर 3 विकल्प, सर्वे के बाद सिलेक्शन
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से कैंडिडेट के 3 विकल्प चुने हैं। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद हैं, उन्हें टिकट दी जाएगी।

सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा। हालांकि जालंधर से कांग्रेस छोड़ AAP के लोकसभा सांसद बने सुशील रिंकू की टिकट पक्की मानी जा रही है।

READ ALSO:आई. डी. एफ. सी. बैंक का मैनेजर 40,000 रुपए रिश्वत लेता विजीलैंस द्वारा काबू

निकाय और पंचायत चुनाव भी बड़ी वजह
लोकसभा चुनाव में एक साथ न उतरने के पीछे कई वजह हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में निकाय और पंचायत चुनाव भी होने तय हैं। अगर, यह दोनों दल इकट्‌ठे चुनावी मैदान में जाते हैं, तो उसका असर उन पर पड़ सकता है। आप जहां पंजाब में सत्ता में है तो कांग्रेस विपक्षी दल है। अगर यह दोनों इकट्‌ठे हो जाते हैं तो विपक्षी दल इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे। ऐसे में दोनों दल किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते हैं।

AAP Punjab Lok Sabha Elections 

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon