जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा:2 जवानों की मौत, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा:2 जवानों की मौत, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई। 3 जवान गंभीर घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की डिटेल कुछ देर बाद आर्मी स्पोकपर्सन जारी कर सकते हैं।

इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।

ggb4bbhw4aabg4j_1735981741

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई।

नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत
इससे पहले नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।

Latest News

" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब " मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 आम लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे देश में दुख...
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी चला बुलडोजर
सरपंचों को मिलेगा 2 हजार वेतन ! सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान.