दिल्ली के द्वारका में आतिशबाजी के कारण बड़ा हादसा, बस में लगी आग; दो लोग झुलसे
By PNT Media
On
नई दिल्ली। द्वारका के छावला इलाके में गुरुवार शाम एक बस में ले जा रहे कुछ पटाखों में आग लगने से एक व्यक्ति और उसका सह-यात्री झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारी ने कहा, "पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति थोड़ी मात्रा में पटाखे ले जा रहा था, जिससे बस में आग लग गई। इसमें वह और उसके बगल में बैठा एक सहयात्री झुलस गया।" उन्होंने कहा कि अभी तक विस्फोट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया है और आगे की जांच जारी है।
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 16:53:31
Chandigarh:The Punjab government has approached the Punjab and Haryana High Court challenging the Centre's decision to deny political clearance for...
