फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है अच्छा और पौष्टिक भोजन। हेल्दी खाना खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन और फोलेट जैसे पोषण मिलता है। फोलेट ऐसा तत्व है, जिसका इनटेक शारीरिक ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। फोलेट बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मददगार होता है, जो हरी और पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और मटर खाने से मिलता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि फोलेट के सेवन को कम करने से व्यक्ति लम्बे समय तक जीवन जी सकता है।

इस रिसर्च के अनुसार, इंसान बिना फोलेट के सेवन से भी लंबे समय के लिए जीवित रह सकता है। यह रिसर्च जानवरों पर इंसान की उम्र के हिसाब से की गई है, जिसमें पाया गया कि कैसे फोलेट का लगातार सेवन लोगों की उम्र को घटा रहा है। हालांकि महिलाओं के लिए ये ज्यादा गंभीर हो सकता है।

यह रिसर्च टेक्सास ए एंड एम कॉलेज ऑफ रिसर्च एंड लाइफ साइंस के बायो केमिस्ट्री और बायो फिजिक्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर मिशेल पोलिमेनिस और उनकी टीम ने की है। उन्होंने अपनी रिसर्च में पाया है कि फोलेट हर इंसान के शरीर में अलग तरीके से काम करता है। हर इंसान के फोलेट का इनटेक अलग-अलग होता है। किसी व्यक्ति के शरीर को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। वहीं, कुछ लोगों को इसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है।

folate

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फोलेट का सेवन शुरुआती यानी बचपन से किशोरावस्था तक फायदेमंद होता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ रोज अपनी डाइट में फोलेट लेना नुकसानदायक बन जाता है। प्रोफेसर पोलिमेनिस ने पाया कि इंसान का मेटाबॉलिज्म सोते वक्त फैट और कार्बोहाइड्रेट को बर्न करता है, लेकिन फोलेट बर्न होने के लिए ज्यादा समय लगता है, जिसकी वजह से शरीर के लिए ये हानिकारक हो सकता है।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन