ठंड से आंखों को हो सकते है गम्भीर नुकसान, सर्दियों में आंखों को ऐसे रखे हेल्दी
By PNT Media
On
Common eye disease in winter
Common eye disease in winter
ठंड के मौसम भले ही गर्मियों की तुलना में ज्यादा आरामदायक और अच्छा महसूस होता हो लेकिन सर्दियों में कई तरह की बीमारियां का खतरा भी बढ़ता है। आंखों की कई समस्याएं भी सर्दियों में बढ़ जाती है। इससे आंखों में जलन, खुजली और पानी बहने जैसी समस्याएं बढ़ सकती है।
Read also: 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा-तहसीलदार चुनाव
सर्दियों में होनेवाली आंखों की गम्भीर समस्याएं-
- ड्राई आइज
ठंड बढ़ने के साथ ही आंखों में सूखापन बढ़ सकता है और इससे ड्राई आइज सिंड्रोम की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों के मौसम में तापमान कम हो जाता है और हवा भी शुष्क हो जाती है। इसी वजह से आंखों में ड्राइनेस बढ़ जाती है। - नज़र में बदलाव आना
जैसा कि ठंड के मौसम में तापमान बहुत कम हो जाता है और इसकी वजह से सर्दियों में आंखों की तरफ ब्लड फ्लो भी धीमा हो सकता है। आंखों में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाए तो इससे लोगों की देखने की क्षमता में भी कुछ बदलाव हो सकते है। इससे नज़र धुंधली हो सकती है और कुछ चीजें 2-2 दिखायी दे सकती है। - रोशनी की तरफ देखने में परेशानी
सर्दियों के मौसम में कई बार कई दिनों तक सूरज दिखायी नहीं देता और इसी वजह से लोगों को धूप भी नहीं मिलती। इसी तरह आसमान में बादलों की वजह से हवा में ठंडक बढ़ जाती है। इससे आंखों में इचिंग बढ़ सकती है, जलन और रोशनी में जाते ही आंखों में दर्द जैसी परेशानियां होने लगती है। - आंखों में सनबर्न
धूप की किरणों से आंखों को डैमेज हो सकता है। इससे आंखों में सनबर्न की समस्या हो सकती है। इससे आंखों में दर्द, इरिटेशन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है।
सर्दियों में आंखों को हेल्दी रखने के लिए टिप्स-
- सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए ठंड में बाहर रहने से बचे।
- अपने कमरे को अंदर से गर्म रखे।
- सर्दियों में गर्म तासीर वाले फूड्स खाएं।
- दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं। हाइड्रेटेड रहने से आपके लिए आंखों को स्वस्थ रखना भी आसान हो सकता है।
- सर्दियों में नारियल पानी , छाछ और सूप जैसे लिक्विड फूड्स अपनी डाइट में शामिल करे।
Common eye disease in winter
Related Posts
Latest News
10 Jan 2026 16:58:01
Shubman Gill told the press conference on Saturday that how Virat Kohli and Rohit Sharma in the team helps him....
