हरियाणा में NHM कोटे से होंगी 1000 भर्तियां ,777 डॉक्टरों की होगी भर्ती

हरियाणा में NHM कोटे से होंगी 1000 भर्तियां ,777 डॉक्टरों की होगी भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अब हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही नई भर्तियां करने जा रही है। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, लोगों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए अब अस्पतालों में जो कमियां हैं, उनको तुरंत प्रभाव में पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

NHM डायरेक्टर ने बताया, विधानसभा चुनाव के कारण ये भर्ती रुकी हुई थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यही नहीं पूरे हरियाणा में इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा और सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेगी।हरियाणा सरकार इस साल 31 दिसंबर से पहले करीब 777 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में 718 उप स्वास्थ्य केंद्र, 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।2023020989-1024x672

इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आदेशों के बाद एनएचएम विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। पूरे हरियाणा में लगभग 1 हजार के करीब भर्तियां होंगी। इसमें नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस ड्राइवर, गायनोलॉजिस्ट, पेड़ीट्रिशियन और कई डिपार्टमेंट में भर्ती होंगी। एनएचएम डायरेक्टर डॉक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है, इस प्रक्रिया को लेकर लगातार स्वास्थ्य मंत्री और विभाग प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में लगा हुआ है।

Read Also : 75 हजार पर पहुंचे गोल्ड रेट! चांदी 2300 रुपये से ज्यादा टूटी..

प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्डों को हाईटेक करने पर भी बजट का 10% हिस्सा खर्च किया जाएगा। जन-कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार गरीबों का इलाज करने वाले सरकारी डॉक्टरों को भी कॉर्पस फंड से 5% बोनस देगी।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन