कैथल पहुंचे राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला

समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार को घेरा

कैथल पहुंचे राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को हरियाणा के कैथल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद सुरजेवाला ने समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी तो नहीं की, लेकिन उन्हें दर्द जरूर दिया।

aad534f9-eba8-4f5f-8c2b-340db290fcf0_1718958995224

देश के किसानों ने 10 साल पुरानी मोदी सरकार को हराकर बैसाखी पर ला खड़ा किया, लेकिन बैसाखी के सहारे चल रही सरकार किसानों पर बर्बरता करने से बाज नहीं आ रही है। न तो किसानों के समर्थन मूल्य के लिए कानून बना रही है और न ही किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागत से 50 प्रतिशत अधिक मुनाफा दे रही है।

खरीफ फसल 2024-25 का MSP ‘‘लागत+50 प्रतिशत मुनाफा’’ पर निर्धारित नहीं किया गया। मोदी व भाजपा किसान से दो बड़े वादे कर सत्ता में आए। पहला वादा था, किसान के MSP को ‘‘लागत+50 प्रतिशत मुनाफा’’ पर निर्धारित करना।

दूसरा वायदा था कि इस एमएसपी निर्धारण के फॉर्मूले से साल 2022 तक देश के 62 करोड़ किसान की आय दोगुनी हो जाना। दोनों बातें सफेद झूठ साबित हुई हैं। ख़रीफ़ की फसलों MSP निर्धारित करते हुए मोदी सरकार ने न तो भाजपा शासित प्रांतों की सिफारिश मानी, और न ही लागत+50 प्रतिशत मुनाफा के आधार पर MSP निर्धारित किया।

भाजपाई डीएनए ही किसान विरोधी है। मोदी सरकार की सत्ता स्वभाव से ही निर्दयी, क्रूर, व किसान विरोधी है। भाजपाई जनतंत्र देश के किसान का ‘जानलेवा तंत्र’ बन गया है।

Latest News

'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना 'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का हमला इतना जोरदार था कि...
चंडीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत , अलर्ट जारी
भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , SSP फाजिल्का सस्पेंड
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को बोलने की आज़ादी है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते..-SC
ट्रम्प ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक , जानिए क्यों ..
‘पाकिस्तान पर कार्रवाई कैमरे के सामने हुई’, गांधीनगर से बोले पीएम मोदी
Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिख रहा मर्डर मिस्ट्री का तड़का …