हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे

हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे

इलेक्शन कमीशन ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन से लेकर काउंटिंग तक की प्रक्रिया 30 दिन में पूरी हो जाएगी।

नई दिल्ली में देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। हरियाणा में पिछले 3 बार से 12 सितंबर के बाद इलेक्शन की घोषणा होती रही है। नतीजे 15 अक्टूबर के बाद आते रहे हैं। इस बार घोषणा 1 महीने एडवांस हो रही है।

CEC राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगी। 5 सितंबर से ही नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी इसलिए नॉमिनेशन के लिए प्रत्याशियों को 7 वर्किंग-डे मिलेंगे। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। नामांकन की पूरी प्रक्रिया 8 दिन चलेगी।

नामांकन-पत्रों की स्क्रूटनी 13 सितंबर को होगी वहीं 14 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के नाते अवकाश रहेगा। 15 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 16 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। कैंडिडेट्स को चुनावी सभाओं और रैलियों के लिए 17 सितंबर से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय मिलेगा। 29 सितंबर की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

download (6)

30 सितंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। एक अक्टूबर को मतदान होगा और इसके दो दिन बाद यानि 4 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

Latest News

'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना 'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का हमला इतना जोरदार था कि...
चंडीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत , अलर्ट जारी
भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , SSP फाजिल्का सस्पेंड
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को बोलने की आज़ादी है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते..-SC
ट्रम्प ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक , जानिए क्यों ..
‘पाकिस्तान पर कार्रवाई कैमरे के सामने हुई’, गांधीनगर से बोले पीएम मोदी
Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिख रहा मर्डर मिस्ट्री का तड़का …