सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार , 5 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद मांगी थी माफी

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार , 5 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद मांगी थी माफी

सलमान खान को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार (23 अक्टूबर) को अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा।

जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए तुरंत जांच शुरू की।

eqqpf3tuuauatzh_1729745426

इसी बीच, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। 

12 अक्टूबर को सलमान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

लॉरेंस गैंग सलमान खान को भी कई सालों से जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

यह पूरा मामला साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार के मामले से जुड़ा हुआ है। इसमें तब सलमान खान का नाम सामने आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

हालांकि, दोषी ठहराए जाने के बाद सबूतों के अभाव में सलमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। तभी से गैंगस्टर लॉरेंस सलमान के पीछे पड़ा है। लॉरेंस चाहता है कि काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांग लें।

इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस आए दिन सलमान को जान से मारने की धमकी देता है। अप्रैल 2024 में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी उसकी गैंग ने ही ली थी।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन