1 मार्च से 3 दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार; तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

1 मार्च से 3 दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार; तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

Temperature will drop

Temperature will drop

हरियाणा में वीरवार रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। इसके साथ ही 1 से 3 मार्च के दौरान प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार रात को एक मजबूत श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। चूंकि बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तो इसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों से पूरी नमी मिलेगी।

Read also: मान सरकार पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को प्रफुल्लित करने के लिए यत्नशील

इसके असर से 1 से 3 मार्च के दौरान पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की गति से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, पानीपत व सोनीपत के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 2 मार्च को इस विक्षोभ का अधिक असर रहेगा। इस विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ एक बार फिर से धुंध व तापमान में गिरावट आएगी। सोनीपत में सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। तापमान 10 डिग्री से कम होने से लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। दिनभर तेज हवा चलने से प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। 1 मार्च से बारिश आने की संभावना जताई गई है। झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है।

Temperature will drop

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन