PSEB ने बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी ,19 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
By PNT Media
On
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही कंट्रोल रूम गठित किया है। जहां पर स्टूडेंट्स से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा।
.jpeg)
कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च तक करवाई जाएगी। जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से है। परीक्षा की डेटशीट www.pseb.ac.in देखी जा सकती है।
Related Posts
Latest News
31 Oct 2026 17:19:45
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah has tied the knot with former journalist Nidhi Razdan. Making it official on...
