ईरान के लोग आज चुनेंगे अपना राष्ट्रपति: 59000 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

ईरान के लोग आज चुनेंगे अपना राष्ट्रपति: 59000 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Iran election 2024

Iran election 2024

शिया मुस्लिम बहुल देश ईरान में एक मार्च यानी आज संसदीय चुनाव हो रहे है। आज लोग देश के सर्वोच्च नेता यानी राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। 2020 के संसदीय चुनावों के बाद देश काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस चुनाव को लोकतांत्रिक सुधार, पश्चिमी देशों के साथ तकरार और खराब अर्थव्यवस्था की कसौटी पर परखा जा रहा है। इसका पूरा हाल-ईरान में हर 4 साल में फ़्रांसीसी चुनाव प्रणाली की तर्ज पर चुनाव होते है।

Read also: बदलेगा मौसम: कल ओले गिरने की आशंका…

पहले दौर के मतदान में अगर किसी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिले, तो दूसरे दौर में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाते है। मतदाताओं की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। करीब 8.5 करोड़ आबादी वाले देश में 6.12 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र है। ईरान में स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे से वोट डलने शुरू हो जाएंगे और 10 घंटे तक मतदान केंद्र खुला रहेगा। अगर पहले के चुनाव देखे जाए तो अक्सर मतदान करने का समय मांग के अनुसार बढ़ा दिया जाता है। देशभर में 59000 मतदान केंद्र होंगे। इसमें से तेहरान में 5000 और तेहरान के व्यापक प्रांत में 6,800 केंद्र बनाए गए है। 1700 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सेना के साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उसके बासिज बलों को निगरानी के लिए तैनात किया है। बताया जा रहा है कि ढाई लाख सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया है। ईरान में संसद की 290 सीटों के लिए 15,000 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। यहां सदस्यों का कार्यकाल चार साल का है और संसद में पांच सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित है। संसदीय चुनाव से अलग ईरान के लोग आज ही 88 सीटों वाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के लिए भी वोट डालेंगे। आठ साल के कार्यकाल वाला यह पैनल अगले सुप्रीम लीडर को नियुक्त करेगा।साल 2020 में कई कारण बने, जिससे लोगों ने वोट डालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Iran election 2024

About The Author

Advertisement

Latest News

अमित शाह बोले-पहले मुख्यमंत्री रोहतक-सिरसा के होते थे अमित शाह बोले-पहले मुख्यमंत्री रोहतक-सिरसा के होते थे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। शाह ने करनाल में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। यहां...
सूरत क्राइम ब्रांच से पूछताछ में खुलासा , लुधियाना के हिंदू नेता थे अबू बकर के निशाने पर
50 अरब बर्गर, 5 अरब पिज्जा, 2 हजार टन फ्रेंच फ्राइज खाने के बदले मिल रही हैं 1 करोड़ से ज्यादा मौतें!
'तारक मेहता... के सोढ़ी' 25 दिन बाद लौटे घर
अगले साल रोहित शर्मा क्या छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ ?
हरियाणा BJP सांसद JP नड्‌डा ने कांग्रेस की बनाई रोल केंद्र की आपदा राहत हिमाचल सरकार ने चहेतों में बांटी
पटियाला में 4 छात्रों की मौत, दो घायल