दिल्ली में CM हाउस के बाहर फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; पुलिस से नोकझोंक

दिल्ली में CM हाउस के बाहर फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; पुलिस से नोकझोंक

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह CM हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अंदर जाने से रोका गया। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठे, फिर पीएम आवास की ओर रवाना हो गए।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शीशमहल बनाने का आरोप लगा रही है। हम इन आरोपों की सच्चाई बताना चाहते हैं, इसलिए यहां पहुंचे हैं। हम जब यहां आए तो भाजपा वाले दिखाई नहीं दे रहे। दिल्ली पुलिस हमें अंदर जाने से रोक रही है।

पीएम आवास की ओर रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कह रही है कि सीएम हाउस में सोने का टॉयलेट लगाया गया है। हम सोने का टॉयलेट ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हम पीएम आवास जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2025-01-08 at 3.18.53 PM

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली भाजपा की आज दूसरी लिस्ट आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 30 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, नूपुर शर्मा को भी कैंडिडेट बनाया जा सकता है।

 

 

Latest News

6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार 6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार
डार्क अंडरआर्म्स कभी किसी को पसंद नहीं आते और ये आत्मविश्वास के लिए वरदान हो सकते हैं। डार्क अंडरआर्म्स कई...
पहलगाम हमले के बाद भारत पर 15 लाख साइबर अटैक
" न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा " ...आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल
Cannes Film Festival 2025: आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक, बॉलीवुड सितारों पर रहेगी नजर
सीजफायर के बाद पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल के एयरपोर्ट फिर से खुले
'यह आसान नहीं है..लेकिन...' विराट कोहली ने इमोशनल मैसेज के साथ टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा
जंगबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित