सीएम मान ने फहराया झंडा, पंजाब पुलिस भर्ती को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए मुख्यमंत्री ने और क्या कहा

सीएम मान ने फहराया झंडा, पंजाब पुलिस भर्ती को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए मुख्यमंत्री ने और क्या कहा

पंजाब में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में हुआ। इस मौके सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं।

आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है।

1. पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत
उन्होंने कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए।

2. ड्रग को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई
पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। अब तक 14394 नशा तस्कर पकड़े गए हैं। दस हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 394 बड़े नशा तस्कर पकड़े हैं। नशा तस्करों की 173 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।

3. सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही
बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

4.10 हजार पुलिस मुलाजिम भर्ती होंगे​​​​​​​
पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

GU_qIuua4AE_Yjd

5. ​​​​​​​सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में दूसरे राज्य पूछ रहे
सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे।

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज