दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा

दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार, 8 फरवरी को घोषित कर दिया गया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई है और पार्टी ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आप की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंप दिया है। आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं और आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सीएम आतिशी अपने आवास से निकलीं और फिर राजनिवास जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा एलजी को सौंप दिया। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद,  बीजेपी का आलाकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। लेकिन जो नाम सीएम पद के लिए रेस में आगे चल रहे हैं उनमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने ही नई दिल्ली की सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। लेकिन अगर बीजेपी किसी सिख चेहरे को प्रोमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सामने आ रहा है। वहीं वीरेन्द्र सचदेवा का नाम भी मुख्यमंत्री के रेस में है।

download (8)

Read Also : पंजाब सरकार ने सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम के लिए 4.21 करोड़ किए जारी

पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एक महिला भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनेंगी तो ऐसे में रेखा गुप्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है। सीएम और मंत्रियों के नाम तय करने के लिए आज भी बैठकों का दौर जारी रहेगा। जनकपुरी से विधायक और भाजपा के पदाधिकारी आशीष सूद का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

 

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने