सुखबीर बादल के बाद उसके ओएसडी ने भी दिया इस्तीफा , 2022 में हुए थे अकाली दल में शामिल

सुखबीर बादल के बाद उसके ओएसडी ने भी दिया इस्तीफा , 2022 में हुए थे अकाली दल में शामिल

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में इस्तीफा देने के होड़ लगी हुई है। फरीदकोट में सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने भी ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को भेजते हुए लिखा कि सुखबीर सिंह बादल के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद उनके ओएसडी पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

WhatsApp Image 2024-11-19 at 1.23.34 PM

संदीप सिंह सन्नी बराड़ लंबे समय से फरीदकोट की राजनीति में एक्टिव हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया और वह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे। कैप्टन अमरिंदर के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वह उनके ओएसडी पद पर कार्यरत थे।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह तो भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने अकाली दल का दामन थाम लिया था। उस समय अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने फरीदकोट में सन्नी बराड़ के घर पहुंच कर उन्हें ना सिर्फ अकाली दल की सदस्यता दी बल्कि उन्हें अपना ओएसडी भी नियुक्त किया था।

WhatsApp Image 2024-11-19 at 1.23.34 PM (1)

ओएसडी पद से इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने कहा कि अभी वह अपने साथियों के साथ मंथन कर रहे है और जल्द ही अगला फैसला लिया जाएगा।

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने