चीन-ताइवान में फिर हुई तनातनी, पीएलए के 32 लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ की कोशिश

चीन-ताइवान में फिर हुई तनातनी, पीएलए के 32 लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ की कोशिश

Taiwan tracks 32 chinese military aircraft

Taiwan tracks 32 chinese military aircraft

चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। बुधवार और गुरुवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि 32 चीनी लड़ाकू विमान 20 से 21 मार्च को सुबह करीब 6 बजे ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। साथ ही चीन की नौसेना के 5 युद्धक जहाज भी ताइवान की सीमा के नजदीक देखे गए।

Read also: संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 2 गिरफ्तार

चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कल ताइवान में 15 चीनी सैन्य विमान और 10 नौसैनिक जहाज घुस आए। इतना ही नहीं चीन के 15 विमानों में से 6 ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में घुस गए। हालांकि उस समय किसी भी विमान ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार नहीं किया था। सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है।

Taiwan tracks 32 chinese military aircraft

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon