ईरान जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं; 4 शर्तों का करना होगा पालन
By PNT Media
On
Iran visa-free policy
Iran visa-free policy
ईरान जाने के लिए अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी से भारत के नागरिकों के लिए वीजा-फ्री पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।
वीजा फ्री पहल का क्या है मकसद?
इस वीजा-फ्री पहल का मकसद भारत और ईरान के पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाना है। ईरान ने दिसंबर में भारत के साथ रूस, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, मलेशिया, ब्राजील, जापान, सिंगापुर और मैक्सिको समेत 33 देशों के लिए नए वीजा-छूट कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।
Read also: आम आदमी क्लीनिकों का नया कीर्तिमान; पिछले 18 महीनों में 1 करोड़ लोगों ने करवाया इलाज
इन चार बातों का रखना होगा ध्यान-
- ईरान ने वीजा में छूट केवल हवाई मार्ग से आने वाले भारतीय नागरिकों को दी है। अगर कोई नागरिक अन्य मार्गों से ईरान में प्रवेश करना चाहता है तो उसे वीजा लेना होगा।
- भारतीय नागरिक अधिकतम 15 दिन तक ईरान में रह सकते है। यह सुविधा 6 महीने में 1 बार ही मिलेगी।
- इसके अलावा, यदि कोई भारतीय नागरिक लंबे समय तक ईरान में रहना चाहते है, या 6 महीने के भीतर कई बार ईरान जाता है तो उसे भारत में ईरान के संबंधित प्रतिनिधि से वीजा लेने की जरूरत पड़ेगी।
- ईरान ने वीजा में छूट केवल पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले यात्रियों को दी है। अगर कोई भारतीय नागरिक किसी अन्य उद्देश्य, जैसे- पढ़ाई या व्यापार, के लिए ईरान जाते है, तो उन्हें वीजा के लिए आवेदन करना पड़ेगा।
Iran visa-free policy
Related Posts
Latest News
30 Apr 2026 15:40:10
On April 30, 2026, 11 individuals from Punjab were deported from Australia, landing at Delhi’s Indira Gandhi International Airport. They...
