पंजाब CM भगवंत मान 417 युवाओं को नियुक्ति-पत्र देने पहुंचे:चंडीगढ़ , 44,666 युवाओं को दी जा चुकी नौकरी

पंजाब CM भगवंत मान 417 युवाओं को नियुक्ति-पत्र देने पहुंचे:चंडीगढ़ , 44,666 युवाओं को दी जा चुकी नौकरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए चंडीगढ़ म्यूनिसिपल भवन पहुंच गए हें। ये नियुक्तियां पंजाब के विभिन्न विभागों में की गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम भगवंत मान ने सभी का अभिवादन किया और नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे युवाओं के विचार सुने। सीएम ने बताया कि अभी तक पंजाब में 44666 युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।

सीएम ने बीते दिन फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। हम पंजाब पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उसकी महिमा को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नौकरियां देने का ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

बता दें कि, पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पद निर्धारित किए हैं।

m

इस भर्ती में सलेक्शन प्रोसेस को तीन चरण में बांटा गया है, यानी इसमें तीन फेज होंगे। इसमें पहला यानी स्टेज 1 में कंप्यूटर आधारित और MCQ प्रकार के पेपर शामिल होंगे। इस स्टेज में पेपर-l व पेपर- II होगा। जिसमें पेपर-ll क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। चरण 2 में शारीरिक परीक्षण और स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। वहीं, चरण 3 में डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान