पंजाब में रोपड़ नहर में श्रद्धालुओं की गाड़ी गिरी
2 महिलाओं की मौत; 2 बच्चे बहे
By PNT Media
On
पंजाब में खन्ना के समराला में झाड़ साहिब के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 2 बच्चे पानी में बह गए। बाकी लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
1.jpeg)
जानकारी के अनुसार, खन्ना में पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले कुछ परिवार बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। महिंद्रा पिकअप बोलेरो में करीब 16 लोग थे। इनमें 4 बच्चे भी थे। ये सभी लौट रहे थे। सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई।
ड्राइवर के अनुसार, गाड़ी के आगे से एकदम बाइक निकली। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के बाद समराला और चमकौर साहिब का प्रशासन मौके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
Related Posts
Latest News
07 Mar 2026 16:29:45
The Punjab and Haryana High Court has acquitted Ram Rahim of Dera Sacha Sauda in the journalist Ramchandra Chhatrapati murder...
