लुधियाना में राजा वड़िंग का रोड शो रद्द
साहित्यकार सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार को लेकर फैसला
By PNT Media
On
पंजाबी कवि व साहित्यकार सुरजीत पातर का लुधियाना में सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत अन्य विभिन्न पार्टियों के राजनेता पहुंचे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अपना नामांकन दाखिल करने और रोड शो का कार्यक्रम था। जिसे उन्होंने रद्द कर दिया।

राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने समर्थकों को जानकारी दी कि वह आज के दिन रोड शो नहीं निकालेंगे। वहीं रोड शो को लेकर समर्थकों की जो तैयारी थी उसे लेकर वड़िंग ने माफी मांगी। उन्होंने बताया कि सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार को लेकर ये रोड शो कैंसिल करना पड़ा है।
राजा वडिंग ने कहा कि सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार के बाद ही वह अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसमें पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिलाध्यक्ष संजय तलवाड़ समेत पूर्व विधायक शामिल रहेंगे।
Related Posts
Latest News
29 Oct 2026 18:04:35
The Gurugram Crime Branch (Farrukhnagar) has arrested two individuals, including a 15-year-old minor, for attempting to extort money from a...
